रूड़की:(ज़ीशान मलिक)गाजियाबाद के एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना 2 मार्च 2026 को हुई थी, जब आरोपी माजिद और आसिफ ने वादी मुकदमा संजय मुखर्जी का मोबाइल फोन छीन लिया था।
“गिरफ्तारी और बरामदगी!
– माजिद पुत्र जुम्मन निवासी मिलाप नगर ढडेरा रुड़की
– आसिफ पुत्र इरशाद निवासी ढंडेरा रुड़की
– बरामदगी:
– 1 मोबाइल फोन
– घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यूके 17h 3496।
“पुलिस टीम में शामिल…
अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी,हेड कॉन्स्टेबल परवीन,कांस्टेबल 774 शोबन सिंह,कांस्टेबल रंग मोहन,प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस टीमों को सक्रिय किया और आरोपियों को पकड़ लिया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

