Breaking
1 Aug 2026, Sat

पांच जनपदों के लिए कल आरेंज अलर्ट, पढ़े पूरी खबर

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)मौसम विभाग द्वारा एक बड़ी खबर सामने आ रही है।उत्तराखंड के पांच जनपदों – उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कल गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट है।

“सावधानी बरतने के निर्देश…

पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को प्रतिबंधित/नियंत्रित रखें।संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन को नियंत्रित करें।आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थानीय कार्रवाई करें।मोटर मार्ग बाधित होने पर तत्काल बहाली सुनिश्चित करें।विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानी बरतें।असामान्य मौसम में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को नियंत्रित करें।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने आम जनमानस से मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लेने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *