Breaking
26 Nov 2026, Thu

रानीपुर विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात, ₹6.48 करोड़ के 7 सड़क कार्यों को शासन की स्वीकृति

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक आदेश चौहान के प्रयासों पर लोक निर्माण विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत क्षेत्र में कुल सात सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों को प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

6 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार इन सातों कार्यों की कुल लंबाई 14.725 किलोमीटर तथा स्वीकृत लागत ₹6 करोड़ 48 लाख 65 हजार है।स्वीकृत कार्यों में औरंगाबाद ग्राम सभा में ₹86.13 लाख की लागत से लगभग 1 किमी आंतरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली सहित निर्माण, रोशनाबाद में ₹91.75 लाख की लागत से विभिन्न कॉलोनियों में लगभग 900 मीटर सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली सहित निर्माण, शिवालिकनगर से टिहरी विस्थापित होते हुए पीएसी पेट्रोल पंप तक ₹89.75 लाख की लागत से लगभग 2.5 किमी सड़क का हॉटमिक्स द्वारा पुनर्निर्माण, गैस प्लांट पेट्रोल पंप के सामने से अम्बेडकर चौक तक ₹97.96 लाख की लागत से लगभग 1 किमी सड़क का हॉटमिक्स द्वारा पुनर्निर्माण, शिवालिकनगर के जी क्लस्टर एवं टी क्लस्टर में ₹97.96 लाख की लागत से लगभग 4 किमी आंतरिक सड़कों का हॉटमिक्स द्वारा पुनर्निर्माण, बीएचईएल सेक्टर-3 में ₹91.53 लाख की लागत से लगभग 4.3 किमी आंतरिक सड़कों का हॉटमिक्स द्वारा पुनर्निर्माण तथा सुमननगर में ₹93.57 लाख की लागत से लगभग 1 किमी आंतरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली सहित निर्माण किया जाएगा।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और लंबे समय से अपेक्षित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि इन कार्यों की स्वीकृति से औरंगाबाद, रोशनाबाद, शिवालिकनगर, बीएचईएल सेक्टर-3 एवं सुमननगर सहित अनेक इलाकों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। इससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिलने के साथ ही क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।विधायक चौहान ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *