Breaking
26 Nov 2026, Thu

दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए खाद्य सामग्री के 92 नमूने

पौड़ी:(जीशान मलिक) दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से खाद्य सामग्री के कुल 92 नमूने एकत्रित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें मिठाई, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल एवं मसालों के नमूने शामिल हैं।सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी. जोशी ने बताया कि अभियान के दौरान मिठाई की दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सामग्री के निर्माण एवं भंडारण में निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि जनपद में पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार एवं सतपुली नगर क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सैंपलिंग एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *