
नई दिल्ली:(जीशान मलिक) दीपावली के अवसर पर पूरा देश रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा। घरों, बाजारों, मंदिरों और सरकारी भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। शाम होते ही हर गली-मोहल्ला दीयों, झालरों और लाइटों की रोशनी से नहा गया।

बाजारों में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही थी। लोगों ने अपने घरों को फूलों, रंगोली और लाइटों से सजाया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर और गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और दीपदान का आयोजन किया गया। वहीं, कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आतिशबाजी का भी आयोजन हुआ। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे शहरों का नजारा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर लोगों ने सुख-समृद्धि और भाईचारे की कामना की।

