Breaking
15 Jun 2026, Mon

रानीपुर में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज गंगानगरी स्थित एक होटल में रानीपुर विधानसभा स्तरीय ‘प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन’ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में समाज के विभिन्न बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।कार्यक्रम की अध्यक्षता भेल से सेवानिवृत्त मानव संसाधन महाप्रबंधक एस. के. अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रानीपुर विधायक आदेश चौहान उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग किसी भी समाज की रीढ़ होता है। जनमत तैयार करने और देश को सही दिशा देने में इस वर्ग की भूमिका सदैव निर्णायक रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल में भारत ने ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ अभूतपूर्व प्रगति की है। जनकल्याणकारी नीतियां, ढांचागत विकास और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख इस बात का प्रमाण हैं कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से आह्वान किया कि वे आगे आकर देश को महाशक्ति बनाने में अपना योगदान दें।

जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धि है। वैश्विक स्तर पर मजबूत कूटनीति, धारा 370 की समाप्ति, सांस्कृतिक पुनरुत्थान के साथ आर्थिक व ढांचागत विकास भी प्रमुखता से हुआ है।सम्मेलन में वरिष्ठ चिकित्सकों, शिक्षाविदों, अभियंताओं, अधिवक्ताओं, पूर्व सैन्य अधिकारियों, साहित्यकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देश और क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण विचार और सुझाव साझा किए। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रबुद्धजनों के सुझावों को नीति-निर्माण में शामिल करने का आश्वासन दिया। उपस्थित बुद्धिजीवियों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, वरुण वशिष्ठ, अशोक मेहता, आशीष झा, संदीप राठी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार, तरसेम सिंह चौहान, गौरव कपिल, शिक्षाविद शशिभूषण पांडेय, रतनलाल, कवि सुभाष मलिक, रेखा सिंघल, डॉ. रोहित सिंघल, बबीता योगाचार्य, मानवेंद्रू पाठक, विकास जैन, राजकुमार यादव, रमेश पाठक, शिवशंकर पांडेय, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, राकेश चौहान, अनुज चौहान, अजीत जैन, निर्मल सिंह, वीरेंद्र अवस्थी, मगेंद्र सैनी, भारतभूषण चौहान, विकास राजपूत, राधेश्याम पाल, अनुज शर्मा, मनोज शर्मा, वरुण चौहान, ए. के. माथुर, मोहित शर्मा, रविंद्र कुमार, योगेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *