Breaking
4 Aug 2026, Tue

युवा शक्ति एकजुट, डॉ. श्रीकांत शिंदे के समर्थन में सागर रघुवंशी की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन

युवा शक्ति एकजुट, डॉ. श्रीकांत शिंदे के समर्थन में सागर रघुवंशी की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन

देहरादून,अंशुल बसनेत ,भगवा सनातन टाइम्स

लोकसभा कल्याण सीट से दो बार सांसद रह चुके एवं युवा शिवसेना नेता डॉ. श्रीकांत शिंदे के समर्थन में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सैकड़ों समर्थकों ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत और ऊर्जा का संचारक बताया।

 

समर्थकों का कहना था कि डॉ. श्रीकांत शिंदे में उन्हें दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की छवि दिखाई देती है। उत्तराखंड की युवा इकाई “युवा शक्ति” ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व की सराहना की।

डॉ. शिंदे को भारत सरकार की ओर से “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत विदेशी धरती पर भारत का पक्ष रखने का अवसर मिला। उन्होंने पाकिस्तान के झूठ और पाखंड का पर्दाफाश करते हुए भारतीय सेना की शक्ति, शौर्य और संयम को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। इस मिशन में उनकी भूमिका को लेकर उत्तराखंड की जनता और युवा इकाई ने गर्व व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सागर रघुवंशी, नवलेश शाह, मंजीत भट्ट, सूरज कुमार, आयुष राजपूत, आकाश रघुवंशी, दीपक चौहान, रोहित चौहान, सुनील सैनी, रामलखन कुशवाहा, मोनू प्रेमकुमार, सुशांत, धनंजय, सुमित, राहुल, रवि, मोहन, अर्जुन, रवीश नेगी, उत्तम वर्मा, रोहित वर्मा, अनुराग अग्रवाल समेत सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *