Breaking
18 Sep 2026, Fri

नशे क़े दो तस्करो को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा रात्रि चैकिंग करते हुए दो संदिग्ध व्यक्ति,वाहन से अंग्रेजी शराब क़े 48 पव्वे ले जा रहे थे।मुखबिर की सूचना पर मोटर साइकिल पल्सर सवार दो व्यक्तियों मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी हकीमपुर तुर्रा थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष और सन्नी पुत्र स्वo राजू निवासी ग्राम हकीमपुर तुर्रा थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष को अवैध शराब परिवहन करते हुए कलियर बाई पास रोड से पकड़ लिया। जिनके कब्जे से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब ROYAL STAG बरामद हुई।

अभियुक्तगण से बरामदा अवैध शराब के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 154/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है.

गिरफ्तार अभियुक्तगण:-

1- मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी हकीमपुर तुर्रा थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

2- सन्नी पुत्र स्वo राजू निवासी ग्राम हकीमपुर तुर्रा थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।

पुलिस टीम मे शामिल:-

कांस्टेबल 1561 राहुल चौहान कांस्टेबल 1182 भूपेंद्र सिंह

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *