हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार में एक कार्यक्रम में नगर निगम हरिद्वार में वार्ड 47 से निर्दलीय पार्षद आदेश सैनी और शिवालिकनगर नगरपालिका के वार्ड 02 से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजीव सिन्हा अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, उतराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला और जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा उपस्थित थे।
“भाजपा में शामिल होने पर स्वागत!
भाजपा में शामिल होने पर आदेश सैनी और राजीव सिन्हा का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा पर लगातार जनता का विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा में नये शामिल सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में बेहतर सम्मान किया जाएगा।
“भाजपा में शामिल होने वालों में शामिल…
भाजपा में शामिल होने वालों में विश्वास शर्मा, देवकीनंदन, शिवम सैनी, अरूण धीमान, राकेश कुमार शुक्ला, हर प्रताप सिंह, विजय यादव, अमरेंद्र शुक्ला, आकाश चौहान, संदीप धीमान, हन्नी चौहान, संजय चौहान, अशोक सिंह, दिनेश धीमान, मनोज सैनी, दीपक कुमार, विजय सैनी, श्यामवीर सैनी, प्रमोद सैनी, विनोद सैनी, नरेश सैनी, पारस चौहान, अनुज सैनी आदि प्रमुख रहे।

