हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)मंगलौर के ग्राम पीरपुरा में रास्ते को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गई। इकबाल और उसके बेटों ने अपने भाई अफजाल के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।जिससे अफजाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
“पीड़ित की तहरीर…
अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके सगे भाई इकबाल ने उसके घर के रास्ते पर अवैध कब्जा किया हुआ है। इस संबंध में पूर्व में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से भी शिकायत की थी।जिससे इकबाल और उसका परिवार उससे रंजिश रखने लगा था।
“हमले की घटना…
17 मार्च की शाम को इकबाल और उसकी पत्नी खुर्शीदा ने छत से गाली-गलौच और पथराव किया। 18 मार्च की सुबह 9 बजे इकबाल और उसके दोनों बेटे शोएब और सुहैल लाठी-डंडों के साथ अफजाल के घर में घुस आए और परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। अफजाल के सिर पर भारी प्रहार किया गया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर जमीन पर गया।
“हमलावारो ने दी धमकी…
हमलावर जाते समय धमकी दे गए कि प्रशासन से की गई शिकायत वापस नहीं ली गई तो उसे जान से मार देंगे।
“पुलिस की कार्रवाई…
एसपी देहात चंद्र शेखर सुयाल ने बताया कि पीरपुरा गांव में हुए दो सगे भाइयों के झगड़े को लेकर तहरीर आई है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।

