Breaking
30 Jul 2026, Thu

कुम्भ मेला-2027 के लिए लोगो डिज़ाइन आमंत्रित

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार में आगामी कुम्भ मेला-2027 के लिए मेला प्रशासन ने आमजन से लोगो, डिज़ाइन आमंत्रित किए हैं। मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि कुम्भ मेला भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, और इस आयोजन का लोगो तैयार करने के लिए आमजन की रचनात्मक भागीदारी की आवश्यकता है।

“लोगो डिज़ाइन के लिए आवश्यक शर्तें…

– लोगो डिज़ाइन कुम्भ मेला की धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी विरासत को आकर्षक एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत करना चाहिए।

– लोगो डिज़ाइन में नवाचार के साथ आध्यात्मिक, सांस्कृतिक मूल्यों एवं परंपराओं की स्पष्ट झलक होनी चाहिए।

“लोगो डिज़ाइन जमा करने की प्रक्रिया…

– लोगो डिज़ाइन 15 दिनों के भीतर सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी के रूप में मेला नियंत्रण भवन, निकट हर की पैड़ी, हरिद्वार स्थित मेलाधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।

– लोगो डिज़ाइन ई-मेल kumbh.ccr@gmail.com पर भी भेजे जा सकते हैं।

“पुरस्कार…

– चयनित लोगो डिज़ाइन के डिज़ाइनर को सम्मानित किया जाएगा।

“आपसे की भागीदारी की अपील…

मेलाधिकारी ने उत्तराखंड के आम नागरिकों, कलाकारों, डिजाइनरों, युवाओं एवं छात्रों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़ें और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से कुम्भ मेला-2027 की पहचान को नया आयाम दें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *