Breaking
11 Sep 2026, Fri

बहादराबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वारंटी गिरफ्तार

हरिद्वार:(रागिब नसीम) बहादराबाद न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ बहादराबाद पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी सुशील कुमार, मंजीत, लोकेश, अमित पाल, प्रीतम और आशू लंबे समय से कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने घरों से फरार थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर सभी को उनके घर से दबोचा।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विकास रावत, प्रदीप राठौर सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *