Breaking
2 Aug 2026, Sun

बहादराबाद में आयुर्वेद शिविर का दूसरा दिन: 150 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) आयुर्वेद विभाग हरिद्वार द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र, बहादराबाद में चल रहे त्रिदिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन 150 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों का परीक्षण, परामर्श और आयुर्वेदिक उपचार किया।शिविर में पंचकर्म, अग्निकर्म, जलौकावचारण और क्षारसूत्र चिकित्सा के माध्यम से विभिन्न रोगों का उपचार किया गया। डॉ. विकास दुबे ने Varicose Veins और Plantar Psoriasis के रोगियों का सिरावेध एवं रक्तमोक्षण से उपचार किया। रोगियों के लिए हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा, BP और ECG जांच की सुविधा भी दी गई। साथ ही योग अनुदेशक नीतू चौहान व क्षितिज पाठक ने योगाभ्यास कराया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल प्रभाकर ने कहा कि आयुर्वेद शरीर, मन और जीवनशैली के समग्र संतुलन का विज्ञान है। डॉ. विकास दुबे ने बताया कि पंचकर्म और रक्तमोक्षण पुराने रोगों में प्रभावी हैं। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने 1 जुलाई को शिविर के अंतिम दिन अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की।इस आयोजित शिविर में डॉ. सोरमी सोमकर, डॉ. विजेंद्र कुशवाह, डॉ. संजय कुमार, फार्मेसी अधिकारी कैलाश भट्ट व शशि कला ने सहयोग किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *