

टिहरी गढ़वाल:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) जनपद टिहरी गढ़वाल के सिंघटाली क्षेत्र में नदी में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश के लिए SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। 30 जून 2026 को SDRF पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने सिंघटाली से ब्यासी तक सर्चिंग की। टीम ने नदी के संवेदनशील स्थलों, गहरे जलक्षेत्रों और संभावित स्थानों पर गहन अभियान चलाया। 
जवानों ने तकनीकी संसाधनों की मदद से नदी किनारों, तेज जलधारा वाले क्षेत्रों और डूब की संभावना वाले स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। SDRF ने बताया कि लापता व्यक्तियों का जल्द पता लगाने के लिए पूरे क्षेत्र में लगातार खोजबीन की जा रही है।प्रशासन और SDRF की टीम क्षेत्र में मुस्तैद है।


