Breaking
29 May 2026, Fri

“प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले पर हरिद्वार पुलिस की कारवाई, पढ़े पूरी खबर”

हरिद्वार:(जीशान मलिक) हरिद्वार SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल के आदेशानुसार मंगलवार को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध चाइनीज जानलेवा माझा की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान पतंग व माझा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग की गई।इसके साथ ही छापेमारी की गई तथा सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझा न बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने को लेकर सख्त चेतावनी दी गई।

आपको बता दे कि इस चेकिंग अभियान के दौरान हिमांशु जायसवाल उर्फ भोला पुत्र अनिल जायसवाल, निवासी पीठ बाजार, ज्वालापुर के कब्जे से अल्प मात्रा में प्रतिबंधित मांझा बरामद होने पर उसका ₹10,000 का चालान किया गया। सभी पतंग एवं मांझा बेचने वालो को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि यदि भविष्य में किसी के द्वारा प्रतिबंधित/जानलेवा मांझे का विक्रय किया जाता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *