Breaking
29 May 2026, Fri

SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में युवा आपदा मित्रो का सातवां बैच हुआ पूर्ण

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) द्वारा आयोजित “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” के अंतर्गत संचालित सातवां बैच आज SDRF वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। दिनांक 07 जनवरी 2026 से आरंभ हुए इस प्रशिक्षण में 95 आपदा मित्रों (60 युवक, 35 युवतियां) ने सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े आवश्यक कौशल एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किए।

प्रशिक्षण अवधि में प्रतिभागियों को इंडोर एवं आउटडोर क्लासेज एवं फील्ड प्रैक्टिस के माध्यम से आपदा की पहचान व आकलन, प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर, खोज एवं बचाव तकनीक, रोप रेस्क्यू, विक्टिम कैरी करना तथा प्रारंभिक अग्निशमन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन अवसर पर सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र आपदा की स्थिति में समुदाय के लिए एक सशक्त कड़ी सिद्ध होंगे। उन्होंने संदेश दिया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को न केवल तकनीकी रूप से सक्षम बनाता है, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा भावना को भी सुदृढ़ करता है। सेनानायक ने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी प्रशिक्षु अपने-अपने क्षेत्रों में इस ज्ञान का उपयोग कर आपदा के समय त्वरित एवं सुरक्षित सहायता प्रदान करेंगे।

प्रशिक्षण टीम में इंस्पेक्टर प्रमोद रावत, उपनिरीक्षक अनूप रमोला, मुख्य आरक्षी मनोज धोनी, उमेश भट्ट,राकेश राणा, आरक्षी नवीन प्रसाद, आशीष बिष्ट, अजय विश्वकर्मा, सुरेश मलासी इत्यादि उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *