Breaking
29 May 2026, Fri

हरकी पैड़ी पर हबीबी शेख बनकर वीडियो बना रहे दोनों लड़को को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक) मंगलवार को हर की पैडी पर 2 युवा लड़के अरबी पहनावे में शेख बनकर हरिद्वार हर की पैडी क्षेत्र में घूम रहे थे।उनको ऐसे कपड़ों में देखकर स्थानिय पण्डित एवं लोगों द्वारा इनको इस वेश भूषा में देखा गया तो उनके द्वारा इनको यहां आने के लिए मना किया गया। तो इन दोनों लड़कों ने लोगों को जवाब दिया भारत मे कहीं भी घूम सकते हैं जब लोगों द्वारा विरोध किया गया तो ये लोग पहनावे को बदलकर वहां से चले गए।

जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से तलाश की गई तो यह दोनों लड़के वर्तमान में रावली महदूद सिडकुल में रहना पाया। इस प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए ssp द्वारा तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकार नगर हरिद्वार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा टीम गठित की गई।

जिसमें तत्काल कार्यवाही कर दोनों लड़कों को 12 घण्टे में हिरासत पुलिस लेकर पूछताछ हेतु कोतवाली लाया गया जिनसे नाम पता पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम पता बताया।

“नाम पता आरोपित…

1-नवीन कुमार पुत्र मुन्ना निवासी रावली महदूद सिडकुल उम्र-22।

2- प्रिंस पुत्र सोमपाल निवासी जपता नगर थाना रहे जिला बिजनौर उमर 22 वर्ष वर्तमान पता रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार।

जब इन दोनों लड़कों से हरिद्वार हर की पैड़ी आने का कारण पूछा गया तो बताया गया कि हमारा यूट्यूब चैनल है इसलिए हम वीडियो बना रहे थे। इस प्रकार की वीडियो हमने पहले पेंटागन मॉल, शिवालिक नगर में भी बनाए जिसमें लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया और उसमें काफी LIKE व COMMENT मिल रहे थे। इसलिए हम वीडियो हर कीपैडी पर बना रहे थे। हमसे गलती हो गई हमारे इस काम से किसी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए दोनों के द्वारा माफी मांगी गई।और भविष्य में इस प्रकार की वीडियो नहीं बनाने के लिए बताया गया। उपरोक्त दोनों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गयी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *