Breaking
21 Apr 2026, Tue

पैरा-लीगल वालंटियर अधिकार मित्रों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा पैरा-लीगल वालंटियर/अधिकार मित्रों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति बाला प्रभारी सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार उपस्थित रहीं।

“प्रशिक्षण सत्र…

– वन विभाग के अधिवक्ता दिनेश चंद पाण्डेय ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, भारतीय वन अधिनियम एवं वन अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी।

– डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल रमन कुमार सैनी ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 पर चर्चा की।

– डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 पर प्रकाश डाला।

– असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल रजि़या अख्तर ने नवीन भारतीय न्याय संहिता व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के बारे में जानकारी दी।

– असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल आदिल अली ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के महत्वपूर्ण प्रावधानों को समझाया।

– वन गुर्जर ट्राइबल युवा संस्थान की सदस्य सृिष्ट सक्सेना ने वन निवासी एवं जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी विधिक अधिकारों पर चर्चा की।

“कार्यक्रम का समापन…

– प्रभारी सचिव ज्योति बाला ने अधिकार मित्रों से प्रषिक्षण के बारे में फीडबैक लिया।

– आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

– प्रशिक्षण के दौरान लगभग 95 PLVs अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *