हरिद्वार:(चीफ एडिटर) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘माय भारत’ पोर्टल तथा एस.एम.जे.एन.पी.जी. कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आज जिला स्तरीय ‘युवा संसद 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले के 18 से 25 वर्ष के युवाओं ने ‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर अपने प्रखर विचार रखे।
“विजेताओं की घोषणा…
प्रथम स्थान:राहुल सिंह कार्की – “आपातकाल ने नक्शा बदल दिया था”
द्वितीय स्थान:मान्या रावत – “इतिहास की भूलों से सीखने पर ज़ोर दिया”
तृतीय स्थान: साम्भवी श्रुति – “सिंहासन खाली करो जनता आती है”
चतुर्थ स्थान:मोहन श्याम – “जब शब्दों पर पहरा हो तब लोकतंत्र पर खतरा है”
पंचम स्थान: साक्षी राणा – “अब्राहम लिंकन की लोकतंत्र की परिभाषा पर विचार व्यक्त किए”
“कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…
– पूर्व मेयर मनोज गर्ग
– कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा।
“कार्यक्रम का संचालन…
– डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल और डॉ. पल्लवी।
“विजेताओं को सम्मान…
विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।ये पाँचों युवा अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

