
हरिद्वार:(जीशान मलिक) केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के भूतपूर्व सब इंस्पेक्टर (सामान्य ड्यूटी) कृपाल सिंह गोसाईं के आकस्मिक निधन के पश्चात11 नवंबर 2026 को कनखल श्मशान घाट पर उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।इस गरिमामयी अंतिम संस्कार में सीआईएसएफ यूनिट, भेल हरिद्वार की ओर से रिजर्व इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और शोकाकुल परिवार को महानिदेशक की ओर से शोक पत्र सौंपा।

यह संपूर्ण गरिमामयी अंतिम क्रिया भूतपूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन, हरिद्वार एवं ऋषिकेश शाखा के अध्यक्ष रूपचंद आजाद एडवोकेट, हिम्मत सिंह नेगी सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ एवं धर्मपाल सिंह द्वारा की गई तत्काल पहल और कुशल समन्वय के परिणाम स्वरूप संभव हो सकी।
अंतिम विदाई के दौरान संगठन के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों, पुलिसकर्मियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।परिवारजनों ने अंतिम संस्कार में सहयोग के लिए सीआईएसएफ यूनिट भेल हरिद्वार एवं भूतपूर्व संगठन हरिद्वार शाखा का आभार व्यक्त किया।

