Breaking
5 Jun 2026, Fri

पहलगाम आतंकी हमले पर आक्रोश,जन संघर्ष मोर्चा ने अपने कार्यलय पर गोष्ठी का आयोजन करके आतंकवादियों क़े खिलाफ मोदी सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग

 

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)जन संघर्ष मोर्चा क़े अध्यक्ष गुलशन खत्री ने अपने कार्यलय पर गोष्ठी का आयोजन करके पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा करते हुए आक्रोश प्रकट किया।

इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए जन संघर्ष मोर्चा क़े अध्यक्ष गुलशन खत्री ने दुख की इस घड़ी में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकियों के इस कायराना हमले का भारत को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।

जिसमें भारत का हर नागरिक ओर सभी राजनीतिक पार्टिया सरकार के साथ है,अब समय आ गया है.कि मानवता को डसने वाले इन नागो का फन कुचलते हुए उनके पालगाम पाकिस्तान को भी ऐसा सबक सिखाया जाए कि भविष्य में भारत की तरफ आंख उठाकर ना देख सके।

उन्होंने ये भी कहा कि देश का कोई भी नागरिक भूख से मरे या गोली से उसकी पूरी जिम्मेदारी देश के राजा की होती है, ओर अब समय आ गया है. इन आतंकियों को जन्नत भेज कर ओर पाकिस्तान को सबक सिखाकर प्रधानमंत्री अपना राज धर्म निभाएं।

उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ,प्रवक्ता राजेश बादल ने कहा कि मोर्चा सभी मृतकों को अश्रुपूर्ण श्रंद्धाजलि देते हुए सरकार से मांग करता है कि इस हमले की जिम्मेदार सभी आतंकियों उनके साथियों के सिर कुचल कर आतंकी पाकिस्तान को करारा जवाब दे। और भविष्य में उनसे सभी राजनीतिक संबंध समाप्त करें ,देश उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है।

एस एन शर्मा,कुलदीप अरोड़ा,डॉक्टर वर्मा,बिजेंद्र शीर्षवाल डॉक्टर त्यागी आदि सभी ने भारत से पाकिस्तान के टुकड़े कर सबक सिखाने का आह्वान किया है।सभी पदाधिकारियों ने भारत माता की जय पाकिस्तान टुकड़े टुकड़े के जोश भरे नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *