Breaking
5 Jun 2026, Fri

“लड़ झगड़कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई शांति व्यवस्था भंग करने पर धर दबोचा”

 

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)बीती रात्रि को कोतवाली रानीपुर को सिटी कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि झुग्गी-झोपड़ी टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दो व्यक्तियों के मध्य झगड़ा हो रहा है।

उस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची,मौके पर पुलिस ने पाया कि किशोर पुत्र स्व.मेधु रिश्री, निवासी झुग्गी-झोपड़ी टिहरी विस्थापित कॉलोनी और मनोज पोहर पुत्र उतपल पोहर नशे की हालत में आपस में लड़ाई-झगड़ा और मारपीट कर रहे थे।

पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों व्यक्ति उत्तेजित होकर एक-दूसरे से गाली-गलौज व मारपीट करते रहे। शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बी.एन.एस. के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नाम पता अभियुक्त-
1. किशोर पुत्र स्व. मेधु रिश्री, निवासी झुग्गी-झोपड़ी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 46 वर्ष।
2. मनोज पोहर पुत्र उतपल पोहर, निवासी झुग्गी-झोपड़ी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।

पुलिस टीम मे शामिल-
1. उ0नि0 मंजुल रावत
2. कानि0 सर्वजीत ठाकुर
3. हो0गा0 ब्रजपाल

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *