Breaking
21 Sep 2026, Mon

धनौरी कांवड़ पटरी पर कलियर थाना पुलिस द्वारा कांवड़ियों को बांटे गए शीतल पेय और फल

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)धनौरी कांवड़ पटरी पर कलियर थाना पुलिस द्वारा कांवड़ियों को बांटे गए शीतल पेय और फल सावन का पहला सोमवार है आज भोले की सेवा भक्ति के लिए बांटे गए शीतल पेय व फल थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार थाना किसी के बहकावे में आकर हुड़दंग न मचाएं।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने कांवड़ियों को फल और शुद्ध पानी का वितरण किया और सभी से कुशलता पूछी। उन्होंने बताया कि जनपद में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियां गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों को सुरक्षा और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जगह-जगह कांवड़ियों के स्वागत में पुष्प वर्षा हो रही है।पुलिस अधिकारी कांवड़ियों की सेवा में जगह- जगह जुटे हुए है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *