Breaking
21 Apr 2026, Tue

दून में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम: “बीट बैड कोलेस्ट्रॉल” पर सैन्य कर्मियों को मिली जरूरी जानकारी

देहरादून:(चीफ एडिटर)स्टेशन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (SHO) और मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आज दून सैनिक इंस्टीट्यूट में “बीट बैड कोलेस्ट्रॉल” विषय पर एक व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कैप्टन नीरज कुमार एवं कैप्टन सोनाली के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने निवारक स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच की अनिवार्यता पर जोर दिया।

मुख्य व्याख्यान मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के एसोसिएट डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन विभाग के डॉ. अदनान मसूद द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने गुड (HDL) और बैड (LDL) कोलेस्ट्रॉल के बीच अंतर, अनियंत्रित LDL के कारण हृदय रोग तथा स्ट्रोक के बढ़ते जोखिम पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही धूम्रपान, खराब खानपान, मोटापा, तनाव और शारीरिक निष्क्रियता जैसे प्रमुख जोखिम कारकों के प्रभाव और जीवनशैली में आवश्यक सुधारों पर भी प्रकाश डाला।

ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, कमांडेंट, एमएच देहरादून ने उपस्थित सभी कार्मिकों और परिवारों से हृदय-स्वस्थ आदतें अपनाने की अपील की। उन्होंने उत्कृष्ट व्याख्यान हेतु डॉ. मसूद को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में SHO द्वारा एक स्वास्थ्य प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें हृदय से जुड़ी बीमारियों, संतुलित आहार एवं निवारक जीवनशैली पर आधारित शैक्षिक सामग्री प्रदर्शित की गई।

इस स्वास्थ्य कार्यक्रम में कुल 271 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 05 अधिकारी, 42 जेसीओ, 120 ओआर तथा 104 पारिवारिक सदस्य शामिल थे। सभी उपस्थितजन को कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण और हृदय स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *