देहरादून:(चीफ एडिटर)उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित गौतम कुंड मंदिर में 23 नवंबर दोपहर 12 बजे शिवसेना उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जबकि संचालन प्रदेश उप प्रमुख सौरभ सिंह नेगी ने किया।
इस बैठक के दौरान प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा ने संगठन विस्तार के तहत कई नई जिम्मेदारियाँ सौंपी। उन्होंने गौतम कुंड मंदिर के महंत हेमराज महाराज को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया। इसके अलावा माधुरी नेगी को देहरादून महानगर उप प्रमुख, कमल शर्मा को प्रदेश संगठन सचिव, सूरज रावत को प्रदेश आईटी सेल सचिव, नितिन रावत को प्रदेश सोशल मीडिया सचिव, महिपाल सिंह बिष्ट को गढ़वाल मंडल उप प्रमुख, रजत कुमार को देहरादून महानगर सचिव तथा दीपेश शर्मा को गढ़ी कैंट विधानसभा उप प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।
प्रदेश प्रमुख ने कहा कि सभी नए पदाधिकारी संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए तन–मन–धन से शिवसेना को मजबूत करेंगे। इसी के साथ बैठक में दर्जनों शिव सैनिकों को भी संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
कुलभूषण राणा ने बताया कि शिवसेना उत्तराखंड में उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे, श्रीकांत शिंदे और राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के आशीर्वाद से तेजी से विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना धरातल से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम कर रही है और जल्द ही पूरे उत्तराखंड में सभी पदों पर नियुक्तियां पूरी कर संगठन को मजबूत रूप देगी।
“बैठक में प्रदेश संगठन सचिव मुकेश कुमार रावत, प्रदेश सचिव पंडित नन्द किशोर मिश्रा, प्रदेश सचिव कृष्ण गुप्ता, जिला उप प्रमुख वैभव सिंह, राजपुर रोड विधानसभा प्रमुख राकेश रंजन, घड़ी कैंट विधानसभा प्रमुख रोहित ठाकुर, शाखा प्रमुख 58 मोहित मिश्रा, छत्रपति शिवाजी शर्मा, अनिकेत, यशपाल सिंह, शिवम थापा, तुषार थापा, सुनील, अंशुल, वैभव, रितिक, विक्रम रावत, पंकज राणा, अंकुर ढोंडियाल, महेंद्र सिंह नेगी, दिनेश राणा, राहुल सिंह, नेहा, सचिन पवार, प्रवेश अस्वल, दीपक शर्मा, निखिल पाल, सुभास कुमार, गोतम कुमार, सुन्दर सिंह, तुषार, सागर चौधरी, कुलदीप राणा सहित अन्य शिव सैनिक शामिल रहे।

