Breaking
6 Jun 2026, Sat

दीपक रावत हत्याकांड में ₹25000 के ईनामी आरोपी को गाजियाबाद से दबोच लाई रूड़की पुलिस 

रुड़की:(जीशान मलिक)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत दीपक रावत हत्याकांड में फरार अभियुक्त सोनू पुत्र शंकर निवासी ग्राम व थाना विष्णुगढ़ जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी हेतु 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

प्रकरण में मृतक की प्रेमिका सहित 02 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वांछित/ईनामी अभियुक्त की कोतवाली गंगनहर द्वारा लगातार ग़ैर राज्यों में दबिश देकर कड़ी मशक्कत के बाद ईनामी अभियुक्त को भागीरथी रेगुलेटर फुल थाना मुरादनगर पुलिस कमिश्नर गेट गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। सोनू पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम व थाना विष्णुगढ़ जिला कन्नौज का चालान कर दिया गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *