Breaking
6 Jun 2026, Sat

हर तरफ पानी ही पानी मुश्किल में घिर गई लोगो की जिंदगानी,फायर टीमें लगातार कर रही है कार्य 

रुड़की:(जीशान मलिक)फायर स्टेशन रुड़की को सूचना के आधार पर टीम मय आवश्यक आपका उपकरणों के घटनास्थल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हिमगिरि अपार्टमेंट थाना क्षेत्र कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पहुंचे।घटनास्थल पर छात्रावास में तीसरी मंजिल में रह रहे विदेशी छात्र के हॉस्टल के बने कमरे में पानी भर गया था।

टीम द्वारा एक तरफ से दीवार को तोड़कर पानी को बाहर निकाला विदेशी छात्र सकुशल है विदेशी छात्र द्वारा टीम का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

फायर स्टेशन रुड़की को प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल अंबेडकर नगर सुनहरा रोड थाना क्षेत्र गंगनहर कोतवाली रुड़की पहुंचे। जहां पर एक दीवार गिरने पर एक वृद्ध महिला को आंशिक चोट लगी। स्थिति सामान्य है महिला सकुशल है स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। महिला द्वारा तत्काल रिस्पांस एवं कार्रवाई की हरिद्वार पुलिस की खुले मन से प्रशंसा की है आभार व्यक्त किया।

प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की की टीम तत्काल सिंचाई विभाग कॉलोनी में आवासीय भवनों के ग्राउंड फ्लोर अत्यधिक पानी भर गया था टीम द्वारा पंप लगाकर पानी को होज पाइपों के माध्यम से बाहर निकाला।परिश्रम में कर रहे अधिकारियों व परिजनों ने टीम की प्रशंसा की है व आभार व्यक्त किया है ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *