Breaking
21 Apr 2026, Tue

दर्शकों को लुभा रही है गढ़वाली फ़िल्म द्वी होला जब साथ

ऋषिकेश:(मनन ढींगरा)सैन्य पृष्ठभूमि एवं सांस्कृतिक विरासत को सजोये बहुप्रतीक्षित गढ़वाली फ़िल्म “द्वी होला जब साथ” शुक्रवार को ऋषिकेश रामा पैलेस सिनेमा हॉल में रिलीज हुई। डीप विजन प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले टीवी के दिग्गज रवि दीप द्वारा लिखित,निर्देशित एवं निर्मित इस फ़िल्म के पहले शो का किया उद्धघाटन।

मुनि की रेती नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण एवं अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने किया। फ़िल्म की कहानी एक भारतीय सैनिक के सर्वोच्च बलिदान के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले शो का उद्घाटन करने से पहले फिल्म से जुड़ी टीम ने मुख्यातिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया।

फिल्म की स्टार कास्ट और कैमरा टीम के अलावा उत्तराखंडी सिनेमा के कई दिग्गज भी दर्शकों के बीच मौजूद थे। बेहतरीन निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, दमदार अभिनय, बेहतरीन संगीत और संपादन फिल्म की खासियत है, कुछ दिल दहला देने वाले दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। फिल्म का मुख्य शूटिंग स्थान ग्राम रोतू की बेली और उसके आसपास है।

गढ़वाली रूपांतरण शोभाना रावत स्वामी द्वारा किया गया है और क्रिएटिव डायरेक्टर अमित दीक्षित हैं। महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने कहा कि जैसा की नाम से झलकता है द्वी होला जब साथ, यानी साथ होने पर ही सब कुछ संभव है। यह फिल्म प्रेम, दोस्ती और पारिवारिक रिश्तों की सुंदरता को खूबसूरती से दर्शाती है इसके साथ ही यह सामाजिक बदलाव नई सोच और पहाड़ी संस्कृति के मूल्यों को भी रेखांकित करती है।देशभक्ति, रोमांस एक्शन, हास्य और कोमल भावनाओं का सुंदर समावेश इस फिल्म में देखने को मिलता है।

इस अवसर पर उत्तराखंड फ़िल्म अभिनेता बलदेव राणा,अभिनेत्री शिवानी भंडारी,भावना नेगी, लोक कलाकार नवल सेमवाल,रोशन उपाध्याय, रिहान शर्मा,बाल कलाकार आरव बिजल्वाण, राहुल शर्मा,गणेश बिजल्वाण उपस्थित थे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *