Breaking
26 Aug 2026, Wed

डीपीएस रानीपुर में अंतरविद्यालयी बैडमिंटन चैम्पियनशिप का शानदार समापन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयी बैडमिंटन चैम्पियनशिप उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। 24 और 25 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 आयु वर्ग में बालक-बालिका एकल एवं युगल मुकाबलों में प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में बीएमएल मुंजाल ग्रीन मीडोज स्कूल रोशनाबाद, डीएवी सेंटेनरी स्कूल जगजीतपुर, अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल जगजीतपुर, धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एबीएन आईआईटी रुड़की, डीपीएस दौलतपुर, शिवडेल स्कूल सेक्टर-1 बीएचईएल रानीपुर, डीपीएस रानीपुर, जीडी गोयनका स्कूल रुड़की, स्प्रिंगफील्ड स्कूल बहादराबाद और मॉन्टफोर्ट स्कूल रुड़की समेत विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

 

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।अंडर-11 बालक एकल वर्ग में डीएवी के कबीर यादव ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि डीपीएस रानीपुर के अर्णव बिष्ट दूसरे रहे। डीपीएस रानीपुर के अभिमन्यु तोमर और मॉन्टफोर्ट रुड़की के अभिनव सैनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-13 बालक एकल में जीडी गोयनका के तनिष्क यादव विजेता बने। बीएमएल मुंजाल के आयुष सिंह बिष्ट ने दूसरा स्थान हासिल किया। डीपीएस रानीपुर के अभिनव बालियान और मॉन्टफोर्ट रुड़की के मानस संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।अंडर-15 बालक एकल में डीपीएस रानीपुर के यश कोचर ने प्रथम और अराध्य भट्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिवडेल के रणविजय सिंह और डीएवी के आरव बाथला संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।बालिका वर्ग में अंडर-11 एकल का खिताब डीपीएस रानीपुर की अविशी रावत ने जीता, जबकि केशवी दूसरे स्थान पर रहीं। चित्राक्षी तिवारी और वर्णिका वर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-13 बालिका एकल में डीपीएस रानीपुर की स्नेहा धंगर प्रथम, डीपीएस दौलतपुर की सीरिक्षा द्वितीय तथा अराध्या चौहान और अग्रिमा सिंह नेगी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।अंडर-15 बालिका एकल में डीपीएस रानीपुर की अशिका गुसाईं ने पहला स्थान हासिल किया। डीएवी की सान्वी कौशिक दूसरे तथा मॉन्टफोर्ट रुड़की की तपसी चौधरी और प्रग्निता सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।अंडर-11 बालक युगल में डीपीएस रानीपुर के अर्णव बिष्ट और अभिमन्यु तोमर की जोड़ी विजेता रही। डीपीएस दौलतपुर की सावा और अलेक्जेंडर की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही, जबकि जिशान-आद्विक तथा मॉन्टफोर्ट रुड़की के अभिनव-आयांश की जोड़ियों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।अंडर-13 बालक युगल में जीडी गोयनका के तनिष्क-कनव की जोड़ी ने बाजी मारी। बीएमएल मुंजाल के अरुष-रौनक दूसरे तथा डीपीएस रानीपुर के शिव्यांश चौधरी-अभिनव और मॉन्टफोर्ट के मानव-अर्णव तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-15 बालक युगल में डीपीएस रानीपुर के यश कोचर और अराध्य भट्ट की जोड़ी प्रथम रही। डीएवी के आरव बाथला-साकेत नेगी दूसरे तथा बीएमएल मुंजाल के कार्तिक पनेय-तेजस बावेजा और शिवडेल के रणविजय-रणवीर सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।अंडर-11 बालिका युगल में डीपीएस रानीपुर की अविशी रावत-वर्णिका वर्मा की जोड़ी प्रथम रही। पद्मश्री-कियारा पांडेय की जोड़ी दूसरे और केशवी-चित्राक्षी तिवारी की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।अंडर-13 बालिका युगल में डीपीएस रानीपुर की स्नेहा धंगर-अग्रिमा सिंह नेगी ने पहला स्थान हासिल किया। मॉन्टफोर्ट रुड़की की आद्रिका-साइरा दूसरे तथा डीपीएस रानीपुर की पद्मश्री-अराध्या चौहान और मॉन्टफोर्ट की मानवी-गायत्री संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।अंडर-15 बालिका युगल में डीपीएस रानीपुर की अशिका गुसाईं-मीत कौर की जोड़ी विजेता बनी। डीपीएस दौलतपुर की सीरिक्षा-वर्णिका दूसरे तथा अचीवर्स की उन्नति-वान्या और मॉन्टफोर्ट की तपसी-प्रग्निता की जोड़ियां संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

समापन अवसर पर डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए। खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा और उपप्रधानाचार्य (प्रशासन) पविंदर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य रेफरी घनश्याम, उप-मुख्य रेफरी चिराग तथा रेफरी उमंग कौशिक, आराध्या सिंह, मनजीत सिंह, कृष्णा, वंश और लविश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में कमल चमौली, राजेश मल्लाह और विद्यालय के खेल विभाग के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। प्रतियोगिता का समापन खिलाड़ियों, शिक्षकों और आयोजकों के उत्साह एवं खेल भावना के बीच हुआ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *