Breaking
26 Aug 2026, Wed

रक्षाबंधन से पहले भाई ने दो बहनों को मारी गोली, इलाके में सनसनी

रुड़की:(जीशान मलिक)रक्षाबंधन से ठीक पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। मंगलवार शाम एक युवक ने अपनी दो बहनों को गोली मार दी। दोनों बहनों की मौत हो गई, जबकि एक बहनोई गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम और इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, आरोपी भाई पहले प्रीत विहार पहुंचा, जहां उसकी बहन संगीता उर्फ शकुंतला रहती थीं। करीब 7:20 बजे संगीता सेक्टर रोड पर ई-रिक्शा से जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इसके करीब 20 मिनट बाद आरोपी करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा, जहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा रहती थीं। जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला, आरोपी ने उन पर भी गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें भी कंधे में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पुलिस ने दोनों बहनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का उपचार चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी की तलाश और वारदात के कारणों की जांच में जुटी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *