Breaking
14 Jun 2026, Sun

“झूठ की उम्र छोटी होती है, साजिशों का पर्दाफाश होकर रहेगा”: भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह 

रुड़की:(जीशान मलिक)भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने चंपावत दुष्कर्म प्रकरण को कांग्रेस की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद हताश कांग्रेस अब झूठ और फरेब की राजनीति पर उतर आई है।डॉ मधु सिंह ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच में ही साफ हो गया कि एक निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता को सुनियोजित तरीके से फर्जी प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया गया। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण भूमिका कांग्रेस और उनके प्रदेश अध्यक्ष की रही, जिन्होंने बिना जांच-तथ्य के ही बदनाम करने का अभियान चलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेशभर में सुनियोजित प्रदर्शन कर झूठा नैरेटिव फैलाया गया। मकसद सिर्फ भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र चंपावत की छवि धूमिल करना था। डॉ सिंह ने कहा कि यह संयोग नहीं, कांग्रेस का सुनियोजित प्रयोग है। बीते चार महीने में यह तीसरी बड़ी घटना है। जनवरी में कांग्रेस नेता तिलक राज बेहड़ के पुत्र ने खुद पर हमला करवाकर दोष भाजपा पर मढ़ा। हाल ही में विधायक अरविंद पांडेय के नाम से फर्जी पत्र वायरल कर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जबकि पांडेय ने खुद खंडन किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी पावन धामों की छवि खराब करने, फर्जी अपराध रिपोर्टों से देवभूमि को बदनाम करने और गलत आंकड़े पेश कर उत्तराखंड का अपमान कर चुकी है। कांग्रेस को उत्तराखंड से नहीं, सिर्फ कुर्सी से मोह है।डॉ मधु सिंह ने कहा कि झूठ के पांव नहीं होते और साजिशों की उम्र लंबी नहीं होती। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। देवभूमि की जनता साजिशों का करारा जवाब देगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *