Breaking
8 Jun 2026, Mon

“ज्वालापुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बाल विवाह मुक्त संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन”

 

हरिद्वार:(मनन ढींगरा)बाल कल्याण समिति रोशनाबाद हरिद्वार सदस्य बेबी नाज व चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सुपरवाइजर हुमा खान एवं जितेंद्र कुमार एवं बाल संरक्षण अधिकारी विनीता मेहता द्वारा क्षेत्र ज्वालापुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में एक बाल विवाह मुक्त संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को सोशल मीडिया के अकाउंट को प्राइवेट रखने की सलाह देते हुए अपना फोन नम्बर अनजान व्यक्ति को शेयर न करने के लिए समझाया गया व बाल विवाह संबंधित हो रहे अपराध के प्रति जागरूक कर उन्हें उनके अधिकार बताए गए।

यदि किसी भी नाबालिग लड़की की शादी कम।उम्र में कराई जाएगी तो उस कंडीशन में माता पिता सगे संबंधियों या जो भी बाप विवाह करने म।सम्मिलित होंगे उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी यदि नाबालिग बालक व नाबालिग बालिका के साथ किसी।प्रकार की शादी को।लेकर जोर जबरदस्ती की जाए तो आई स्थिति में बालिकाओं को 1098 पर कॉल कर जानकारी देने को कहा गया।

बाल विवाह मुक्त जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा, अध्यापिका, एवं समस्त 12वीं की छात्राएं उपस्थित रही।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *