
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) ग्राम पंचायत अजीतपुर में श्रीरामलीला कमेटी (रजि.) जियापोता के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम बारात का भव्य स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बारात पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बारात के गांव पहुंचते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।ग्राम प्रधान ने श्रद्धालुओं के लिए चाय-पकौड़ी, फल, नमकीन व बिस्किट के जलपान की व्यवस्था की। इस दौरान उन्होंने कमेटी के अध्यक्ष के.आर. सिंह राणा, उपाध्यक्ष कुंवरपाल सिंह चौहान, सचिव गौतम चौहान, कोषाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, सह कोषाध्यक्ष शेर सिंह, मंच संचालक दिनेश कुमार कश्यप, मंत्री कोमल, जसवीर, विपुल, आशु कश्यप तथा महामंत्री अमित सिंह राणा व राहुल गुप्ता को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।


कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा की गई व्यवस्था सराहनीय है। इस आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल और आपसी सौहार्द का संदेश गया।


