Breaking
14 Oct 2026, Wed

एस.एम.जे.एन. कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत @2047’ पर भाषण प्रतियोगिता, लोक भवन में सम्मानित हुईं प्रिंसी और अंशिका

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत @2047’ अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करना था।प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने 2047 तक भारत को सशक्त, समृद्ध राष्ट्र बनाने की परिकल्पना पर विचार रखे। वक्ताओं ने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समानता और तकनीकी विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरव सहगल (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से राशि (एम.ए. अंग्रेजी प्रथम) एवं प्रियांशी चौधरी (बी.एससी. पंचम) रहीं। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से प्रियांशी सुमन एवं हेमंत अग्रवाल (बी.कॉम. प्रथम) रहे, जबकि सांत्वना पुरस्कार लक्ष्मी सैनी (बी.कॉम. प्रथम) को मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ. मोना शर्मा एवं डॉ. पल्लवी रहीं। संयोजन डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. कविता छाबड़ा एवं डॉ. अनुरीषा ने किया।वहीं कॉलेज के लिए गौरव की बात रही कि सूचना का अधिकार दिवस पर आयोजित डॉ. आर.एस. तोलिया राज्य स्तरीय आरटीआई वाद-विवाद प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं प्रिंसी राजपूत (बी.ए. प्रथम) एवं अंशिका सिंह (बी.एससी. तृतीय) ने फाइनल में जगह बनाई। लोक भवन देहरादून में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने दोनों छात्राओं को 11-11 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही सपनों के भारत की नींव है और इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने का मंच देते हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *