Breaking
16 Oct 2026, Fri

शिवालिक नगर में विकास कार्यों को गति, 3 आंतरिक सड़कों का लोकार्पण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या 8 और 10 में नवनिर्मित आंतरिक सड़कों का लोकार्पण किया। अध्यक्ष ने सुभाष नगर के वार्ड संख्या 8 की गली नंबर D-1 तथा वार्ड संख्या 10 की गली नंबर A-1 और A-6 में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद फीता काटकर लोकार्पण किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर सड़कें, सुगम आवागमन और मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इन सड़कों के बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित नगर बनाना है। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास की गति को लगातार जारी रखा जाएगा।इस मौके पर सभासद रमेश पाठक, डॉ. राजकुमार यादव, राधेश्याम कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अनिल राणा, किरण सिंह, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, आदित्य मलिक, नीरज प्रेमी, देवांश कश्यप, आकाश पाल, अनमोल चौहान, राजनाथ यादव, राजेश कुमार दुबे, सागर, राजकुमार, सुनील, मान सिंह, रमेश चौबे, सोढ़ी राम, संजय कुमार, अजय रावत, दीपक शर्मा, जितेंद्र राय, लालमणि तिवारी, आत्मा सिंह, आरपी सिंह, सुंदर लाल सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *