Breaking
14 Oct 2026, Wed

पिरान कलियर से नाजिम जिला योजना समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

हरिद्वार:(रागिब नसीम) राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड द्वारा आयोजित जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन वर्ष 2026 में नाजिम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी प्रपत्र-15 प्रमाण पत्र के अनुसार नाजिम नगरीय निकाय क्षेत्र प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पंचायत पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार से सदस्य जिला योजना समिति के लिए वर्ष 2026 में सम्पन्न हुए सामान्य निर्वाचन में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।प्रमाण पत्र पर सहायक निर्वाचन अधिकारी (जि.यो.स.) प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को हस्ताक्षर कर निर्वाचन की पुष्टि की गई। निर्विरोध निर्वाचन के बाद क्षेत्र में समर्थकों में खुशी का माहौल है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *