Breaking
13 Sep 2026, Sun

Jurs country में 3 दिन से बिजली संकट, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित Jurs country कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। क्षेत्र में सुबह से शाम तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों का रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है।क्षेत्र के निवासी शांतनु शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह लगभग 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे हजारों लोगों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शांतनु शर्मा ने बताया कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए EE ज्वालापुर रवि कुमार और SE प्रदीप कुमार, UPCL से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। उनका आरोप है कि शाम को बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। लो वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।

समस्या का समाधान न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत 23 जुलाई 2026 को ऊर्जा विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड UPCL को भेजी गई है। शिकायत में क्षेत्र में तत्काल नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने और वोल्टेज में सुधार करने की मांग की गई है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या उठाने को मजबूर होंगे। वहीं, इस मामले में UPCL की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यूपीसीएल हरिद्वार के अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि जूर्स कंट्री के आसपास इन दिनों विद्युत लाइनों के तार बदलने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय का शटडाउन लेना संभव नहीं है, इसलिए कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक इस कार्य के लिए 2–3 बार शटडाउन लिया जा चुका है। साथ ही, शटडाउन लेने से पहले स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से उपभोक्ताओं को सूचना भी प्रकाशित कराई गई थी, जिसके बाद निर्धारित समय पर शटडाउन लेकर कार्य संपन्न किया गया।

 

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *