हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड पत्रकार संघ एवं जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. द्वारा फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। शंकर आश्रम के समीप स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक मदन कौशिक, विधायक रवि बहादुर, पूर्व राज्यमंत्री रामकुमार वालिया, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, महंत दर्शन भारती, महंत गोविंद दास, महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी, स्वामी नागेंद्र महाराज, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी शिवम महंत, शिवसेना शिंदे के यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, अमित सैनी, विश्वास सक्सेना, भाजपा नेता विकास तिवारी, ललित नैयर, विमल कुमार, पूर्व मेयर मनोज गर्ग सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व पत्रकार शामिल हुए।
कार्यक्रम में पत्रकारों, संतों और अतिथियो ने एक दूसरे से जमकर फूलों से होली खेली और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथितो, संतों एवं जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, उत्तराखंड पत्रकार संघ की प्रदेश महामंत्री सारिका प्रधान, प्रदेश सचिव अंजना बस्सी, जिला प्रेस क्लब के महामंत्री अनिल बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन कवि रमेश रमन ने किया।
कार्यक्रम में कौशिक आर्ट ग्रुप के बच्चों ने भगवान शंकर व राधा कृष्ण की लीलाओं पर आधारित होली से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गौरव अरोड़ा ने होली से जुड़ी कविता प्रस्तुत की। शांतिकुंज के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के रंग जीवन की एकरसता को दूर कर उमंग और उल्लास का भाव जीवन में भरते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि एकता और भाईचारे का पर्व है। सभी मिलजुकर होली मनाएं और सामाजिक एकता को मजबूत करें।
विधायक मदन कौशिक ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी। पूर्व राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने कहा कि मिलजुल कर होली मनाएं। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी, महामंलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, महंत दर्शन भारती ने कहा कि सनातन संस्कृति पर्वों की संस्कृति है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली सौहार्द और एकता का संदेश देने वाला प्रमुख पर्व है।
शिवसेना शिंदे के यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि रंगो का पर्व होली पूरे देश को जोड़ता है। उत्तराखंड पत्रकार संघ एवं जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी। राकेश वालिया, सारिका प्रधान, अंजना बस्सी, अनिल बिष्ट, मनोज कश्यप ने सभी संतों और अतिथियों का फूलमालाए पहनाकर भव्य स्वागत किया।
यह आयोजन एकता और भाईचारे का प्रतीक है और इसके माध्यम से लोगों को एक दूसरे के साथ जुड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर मिलता है। इस आयोजन ने पत्रकारों, संतों और अथितियों को एक मंच पर लाने और उन्हें अपने विचारों को साझा करने का अवसर प्रदान किया।
इस आयोजन के माध्यम से, उत्तराखंड पत्रकार संघ एवं जिला प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों को एकजुट करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह आयोजन संगठन की एकता और भाईचारे का प्रतीक है और इसके सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा अपने सदस्यों के हितों के लिए काम करेगा और उन्हें अपने अधिकारों का लाभ उठाने में मदद करेगा।
इस आयोजन ने उत्तराखंड पत्रकार संघ एवं जिला प्रेस क्लब के सदस्यों को एक नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान किया है।और वे अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं। यह आयोजन संगठन की एकता और भाईचारे का प्रतीक है और इसके सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
इस अवसर पर अजय सिंगारी, अनिल कक्कड़, साधना सिंह, सोनिया बत्रा, आरके बत्रा, केके त्रिपाठी, मनीष कुमार, अजय चौहान, मनव्वर कुरैशी, नदीम सलमानी, मुस्कान राजपूत, मोहन राजा, संतोष कुमार, नवीन चौहान, सचिन अग्रवाल, सनोज कश्यप, प्रखर कश्यप, सद्दाम चौहान, केशव चौहान, रोहित वर्मा, राकेश वर्मा, सुमित वर्मा, शिप्रा अग्रवाल, सतेंद्र कुमार,ज़ीशान मलिक, कासिफ सुल्तान, दीपक झा, गुलजार, अवधेश, जेनुल अंसारी, विजय प्रजापति, उपासना तेश्वर, अमित वालिया, हिमांशु वालिया, नितिन वालिया, नरेश सेमवाल, भोलू वालिया, रक्षित वालिया, भव्या वालिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

