Breaking
5 Jun 2026, Fri

रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली नोट चलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रुड़की:(ज़ीशान मलिक)होली त्यौहार के अवसर पर भीड़ भरे बाजार में नकली नोट चलाने आए एक अभियुक्त को रुड़की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा 19,000 रुपये के 38 जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 01.02.2026 को उप निरीक्षक आनंद मेहरा मय टीम के रात्रि मोबाइल गस्त में मामूर थे।कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति सोनाली पार्क के सामने कलियार रोड पर मोटरसाइकिल के साथ खड़ा हुआ है जो नकली नोट का व्यापार करता है। जल्दी की जाए तो नकली नोटों के साथ पकड़ा जा सकता है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 52 वर्ष को पकड़ लिया। उसके पास से जाली व कूट रचित 19,000 रुपये कुल 38 नोट 500-500 के बरामद किए गए।

अभियुक्त को नियम अनुसार गिरफ्तार कर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 72/26 धारा 179/180 BNS पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

“गिरफ्तार अभियुक्त…

मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

“बरामद…

500-500 रुपये के नकली कुल 38 नोट, कुल ₹19,000

“पुलिस टीम…

1. उप निरीक्षक आनंद मेहरा

2. कांस्टेबल 988 इतेंद्र ध्यान

3. होमगार्ड महक सिंह।

इस कार्रवाई से पुलिस ने होली त्यौहार के दौरान भीड़ भरे बाजार में नकली नोट चलाने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस की मुस्तेदी और त्वरित कार्रवाई से अपराधी को पकड़ने में सफलता मिली है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *