Breaking
6 Jun 2026, Sat

भाजपा हटिया मंडल का भव्य विजय जुलूस, रोशनी खलखो और सविता लिंडा की बम्पर जीत पर जश्न

रांची:(चीफ एडिटर)भाजपा हटिया मंडल की ओर से राँची की नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो तथा वार्ड संख्या 51 की पार्षद सविता लिंडा की बम्पर जीत पर भव्य विजय जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला तथा जीत की खुशी में शानदार जश्न मनाया गया।

विजय जुलूस में शंकर दुबे, सुप्रिया दुबे, राम मनोज साहू, नागेन्द्र मिश्रा, मनोज लाल और रामकृपाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान ढोल-नगाड़ों और परंपरागत गीतों-नृत्यों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया, जिससे उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राँची के सात बार के विधायक सी.पी. सिंह, भाजपा राँची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, महामंत्री बलराम सिंह तथा जितेन्द्र वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए राँची के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का विश्वास जताया।

इस दौरान नागेन्द्र मिश्रा ने रोशनी खलखो और सविता लिंडा को विशेष रूप से अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा राँचीवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजय जुलूस पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बना रहा और जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है, जिसे आगे भी जनसेवा के माध्यम से कायम रखा जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *