Breaking
26 Nov 2026, Thu

गोपाष्टमी पर विहिप उत्तराखण्ड के प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल का गठन, महंत विष्णुदास बने संयोजक

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) गोपाष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, उत्तराखण्ड प्रांत के प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महामंडलेश्वर पूज्य ईश्वरदास महाराज ने की।बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश, अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे और केंद्रीय सहमंत्री मनोज वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में मिलिंद परांडे ने संगठन की आगामी कार्ययोजना, हिन्दू समाज के समक्ष उपस्थित समसामयिक चुनौतियों तथा धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक जागरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संत समाज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन को संगठन की वैचारिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।इस आयोजित बैठक का संचालन विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी ने किया। बैठक में उपस्थित संत समाज के मार्गदर्शन एवं सहमति से पूज्य महंत विष्णुदास को उत्तराखण्ड प्रांत के प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर संत समाज के मार्गदर्शन में हिन्दू समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने, सनातन परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित कर धर्म एवं राष्ट्रहित के कार्यों को गति देने पर विशेष बल दिया गया।विहिप उत्तराखण्ड की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया कि प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल के गठन से संत समाज का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा तथा देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *