Breaking
26 Nov 2026, Thu

कुंभ मेला-2027 को लेकर पुलिस की बड़ी तैयारी, ADG की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल समीक्षा बैठक

हरिद्वार:(जीशान मलिक) आगामी कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को मेला नियंत्रण भवन सभागार, हरिद्वार में ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेसन और ADG प्रशासन ए.पी. अंशुमान की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में SSP कुंभ मेला आयुष अग्रवाल और SSP हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तैयारियों की जानकारी दी। IG कुंभ मेला योगेंद्र सिंह रावत और मेलाधिकारी सोनिका सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों की जानकारी दी।

बैठक में प्रमुख स्नान पर्वों पर भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन, पैदल यात्रियों के डायवर्जन, होल्डिंग प्लान, आपातकालीन निकासी और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की गई। प्रमुख घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा, वॉच टावर और बम निरोधक दस्ते द्वारा एंटी सबोटाज चेकिंग की योजना पर चर्चा हुई।आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने के लिए ATS, STF और अभिसूचना इकाइयों की भूमिका, संवेदनशील स्थलों की निगरानी और एजेंसियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर दिया गया।साइबर सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं और ऑनलाइन धोखाधड़ी की सतत निगरानी की कार्ययोजना बनाई गई। ICCC, CCTV नेटवर्क, ड्रोन एवं एंटी ड्रोन प्रणाली, संचार व्यवस्था और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को समयबद्ध तरीके से क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए।यातायात, पार्किंग, रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, अग्निशमन सुरक्षा और पुलिस बल की उपलब्धता की भी समीक्षा हुई।

बैठक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस लाइन ऋषिकुल, प्रमुख स्नान घाटों, रेलवे स्टेशनों, पार्किंग और संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *