Breaking
26 Nov 2026, Thu

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सिडकुल एवं भेल क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग, 15 चालान, दो बसें सीज

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं परिवहन विभाग ने सोमवार को सिडकुल और भेल क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में स्कूली बसों एवं बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की विशेष जांच की गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा एवं परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी की उपस्थिति में कुल 35 स्कूली बसों एवं वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 15 वाहनों के चालान किए गए तथा वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के अभाव में दो बसों को सीज किया गया।

सीज की गई बसों में सवार बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अन्य बसों में सुरक्षित स्थानांतरित कर आगे भेजने की व्यवस्था की गई।इसी क्रम में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में भी स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया और वाहन चालकों एवं संचालकों को निर्देश दिया गया कि बच्चों के परिवहन में सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें तथा वाहनों के आवश्यक प्रपत्र वैध रखें। स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर के निरीक्षण में निर्धन बंदियों की सहायता योजना के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेषकर महिला बंदियों एवं उनके बच्चों के मानवाधिकार संरक्षण पर चर्चा हुई और जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि ऐसी महिला बंदियों को चिन्हित कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु उचित कार्यवाही की जाए।इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के अनेक स्कूलों में पैनल अधिवक्ता व अधिकार मित्रों द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व नशे की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *