Breaking
21 Apr 2026, Tue

क्रिकेट प्रेक्टिस के दौरान गेंद लगने से 17 वर्षीय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर की मौत, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का मैच शुरू होने से पहले मौन रखकर इस खिलाड़ी को दिया ट्रिब्यूट

नई दिल्ली:(जीशान मलिक)ऑस्ट्रेलिया से एक दु:खद खबर सामने आ रही है।आपको बता दे कि कभी-कभी एक गेंद खेल को नहीं, ज़िंदगी को बदल देती है। ऐसे ही एक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से आई है। जिस खबर ने पूरे क्रिकेट जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज़ 17 साल का युवा खिलाड़ी बेन ऑस्टिन, जो अपने सपनों की उड़ान भरने ही वाला था। अब वह इस दुनिया में नहीं रहा। नेट सेशन के दौरान सिर और गर्दन पर गेंद लगने वह बेहोश हो गया।आन फान में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

“प्रैक्टिस के दौरान हुआ हादसा…

घटना मंगलवार दोपहर की है जब बेन मेलबर्न के फर्नट्री गली स्थित वैली ट्यू रिज़र्व मैदान पर अभ्यास कर रहा था। नेट में एक स्वचालित बॉलिंग मशीन से गेंदबाज़ी हो रही थी। उसी दौरान एक गेंद सीधे उसके सिर और गर्दन के बीच जाकर लगी। बेन हेलमेट पहने हुए था। लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि साथियों ने उसे तुरंत मोनाश मेडिकल सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने पूरा प्रयास किया।मगर बुधवार सुबह जिंदगी की जंग हार गया।

“एक उभरता सितारा जो अब कभी नहीं चमकेगा…

बेन न सिर्फ अपने क्लब का उभरता हुआ खिलाड़ी था बल्कि उसने मुलग्रेव और एल्डन पार्क क्रिकेट क्लब के लिए भी खेला था। इसके अलावा वह वेवर्ली पार्क हॉक्स की जूनियर फुटबॉल टीम का हिस्सा भी था। साथी खिलाड़ी उसे “टीम का दिल” कहा करते थे। मैदान पर उसका आत्मविश्वास और खेल के प्रति जुनून उसे बाकी सब से अलग बनाता था।

“मेलबर्न में ऑस्टिन को दिया गया ट्रिब्यूट…

लोकल टी20 मैच से पहले ऑस्टिन नेट्स में साइड आर्म गेंदबाजी के खिलाफ अभ्यास कर रहे थे।उस समय गेंद उनके गर्दन में जाकर लगी। जिसके कारण वो मैदान पर गिर पड़े और उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ा।जहां पर कुछ दिन एडमिट रहने के बाद 30 अक्टूबर की सुबह उनका निधन हो गया। जिसके बाद आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके लिए शोक जताया था।अब मेलबर्न टी20 मैच से पहले सभी ने मौन रखकर इस खिलाड़ी को ट्रिब्यूट दिया।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मैदान पर इस खिलाड़ी की कैप रखी थी।इससे पहले कुछ इसी तरह ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेशनल क्रिकेटर फिल ह्यूज को भी गंवाया था।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *