Breaking
28 May 2026, Thu

कुर्बानी का पर्व: देशभर में अकीदत से मनाई जा रही बकरीद, 3 दिन तक चलेगा कुर्बानी का सिलसिला

दिल्ली:(जीशान मलिक) आज गुरुवार को देशभर में त्याग और समर्पण का पर्व ईद-उल-अज़हा (बकरीद) मनाया जा रहा है। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग ईदगाहों और मस्जिदों में जुटे। नमाज अदा कर मुल्क की सलामती, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जा रही है।नमाज के बाद सुन्नत-ए-इब्राहिमी की पैरवी करते हुए कुर्बानी की परंपरा निभाई जा रही है। आज 28 मई के अलावा 29 और 30 मई को भी कुर्बानी दी जाएगी। इस्लामिक कैलेंडर के ज़ुल-हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाने वाली बकरीद, अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इसी दिन मक्का में हज यात्रा का भी समापन होता है।

“ईद-उल-अज़हा की 8 अहम बातें”

1. नमाज से शुरुआत: सुबह ईदगाहों में खास नमाज अदा की जाती है।

2. तकबीर: नमाज से पहले “अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर” की सदाएं गूंजती हैं।

3. कुर्बानी: हजरत इब्राहीम की सुन्नत पर बकरे या अन्य हलाल जानवर की कुर्बानी।

4. 3 हिस्से:कुर्बानी के गोश्त को 3 हिस्सों में बांटा जाता है — एक गरीबों के लिए, एक रिश्तेदारों के लिए, एक अपने लिए।

5. साफ-सफाई: कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है।

6. पाकीजा लिबास: लोग नए या साफ कपड़े पहनकर नमाज पढ़ते हैं।

7. सदका-खैरात:गरीबों-जरूरतमंदों की मदद की जाती है।

8. हज का समापन: आज ही मक्का में हज का आखिरी दिन होता है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *