Breaking
30 Jul 2026, Thu

“कांवड़ यात्रा की रात में चली मीटिंग – जानिए क्या था अंदर का माहौल”

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) श्रावण मास में जारी कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार देर शाम सीसीआर भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने संयुक्त रूप से की।

गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के आज के संचालन से जुड़े अच्छे और खराब अनुभवों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से संयम और धैर्य के साथ तय नियमों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर कांवड़ मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं नकद इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने उनके समर्पण की सराहना करते हुए इसे अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में भी यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *