Breaking
28 Oct 2026, Wed

कविता, कल्पना और अभिव्यक्ति से सजा ‘लिटराटी कॉनकुर्सो-2026’

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर में बुधवार को अंतर्विद्यालय अंग्रेजी कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता ‘लिटराटी कॉनकुर्सो-2026’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी काव्य प्रतिभा और रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वर, भाव-भंगिमा, हाव-भाव और रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से कविताओं को जीवंत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा, उप-प्रधानाचार्य अकादमी पविंदर सिंह, उपप्रधानाचार्या अनुपमा श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ विंग की प्रधानाप्रभारी आरती बाठला मौजूद रहीं।

प्रतियोगिता में आचार्यकुलम, पतंजलि योगपीठ, बीएमएल मुंजाल, ग्रीन मीडोज स्कूल, ग्रीनवे मॉडर्न पब्लिक स्कूल रुड़की, माउंट लिटेरा जी स्कूल, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस अकादमी और डीपीएस रानीपुर समेत विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।निर्णायक मंडल में डॉ. राधिका नागरथ, सुनील मानसिंह और ऋचा गोयल शामिल रहे। प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार ने प्रथम स्थान हासिल कर छह हजार रुपये का पुरस्कार जीता। ग्रीनवे मॉडर्न अकादमी, रुड़की ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए चार हजार रुपये तथा डीपीएस रानीपुर ने तृतीय स्थान हासिल कर दो हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।कार्यक्रम में ‘सिंड्रेला की नई कहानी—निडर, दृढ़ संकल्पित और साहसी’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने पारंपरिक कथा को नए दृष्टिकोण और रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता साहित्य, कल्पना और रचनात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम बनी। प्रतिभागी विद्यालयों ने डीपीएस रानीपुर की ओर से आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *