पिरान कलियर:(जीशान मलिक)’नशा मुक्त देवभूमि-2026′ और ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पिरान कलियर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 18.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर एसपी देहात और सीओ भगवानपुर के निर्देशन में कोतवाली पिरान कलियर प्रभारी/प्रशिक्षु सीओ द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस टीम ने अब्दाल साहब रोड, इमलीखेड़ा से अंकुश पुत्र फकीरचंद निवासी पीरपुरा, मंगलौर, उम्र 22 वर्ष को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 18.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी अंकुश ने कबूला कि वह वेल्डिंग का काम करता है। नशे की लत और निजी खर्चों को पूरा करने के लिए कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में वह स्मैक तस्करी करने लगा। वह नशा करने वालों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक इकट्ठा करता था और फिर मुनाफे पर कलियर क्षेत्र में बेचकर अपना खर्च चलाता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 131/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रशिक्षु सीओ/प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय, उ0नि0 शहजाद अली, हे0का0 इससार और हे0का0 सोनू कुमार शामिल रहे। एसएसपी हरिद्वार ने टीम को इस सफलता के लिए शाबाशी दी है और अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

