Breaking
28 Oct 2026, Wed

करवा चौथ पर वैश्य समाज की महिलाओं ने खेला डांडिया, परंपरा और उत्साह का संगम

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) करवा चौथ के उपलक्ष्य में वैश्य समाज की महिलाओं ने रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया नृत्य कर भारतीय संस्कृति की झलक पेश की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेश रानी गर्ग ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति का पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। ऐसे त्योहार परिवारों को जोड़ते हैं और आपसी प्रेम व सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को जोड़ने और प्राचीन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में गोरी गर्ग, अर्चना गुप्ता, विनीशा गर्ग, निधि बंसल, प्रीति अग्रवाल, मंजू गुप्ता, पूनम गोयल, सौम्या गर्ग, अंजलि अग्रवाल, जूली अग्रवाल, रेखा मित्तल, साक्षी अग्रवाल, अलका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *