Breaking
1 Aug 2026, Sat

कटघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ एक और दबोचा

कटघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ एक और दबोचा

मुरादाबाद,आलम अंसारी / इरफान खान भगवा सनातन टाइम्स

दिनांक: 23 जून 2025,थाना कटघर पुलिस ने क्षेत्र में हुई घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली है।

 

इसके साथ ही एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दबोचा है।

पूछताछ के दौरान दोनों चोरों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, और उनकी निशानदेही पर चोरी की गई रकम भी बरामद की गई है।

थाना कटघर क्षेत्र में हुई इस दोहरी कार्रवाई को पुलिस की सतर्कता और तेज़ कार्रवाई का नतीजा माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम सफलता मिली है।

मुख्य बिंदु:

  • चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
  • चोरी की गई नकदी की गई बरामद
  • अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
  • थाना कटघर पुलिस की दोहरी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *